गौरा पूरेबदल प्रतापगढ़ (गौरा फुटाही)निवासी श्री रामचंद्र तिवारी जी ने वह कर दिखाया जो वास्तव में महान गौरवान्वित करने वाला कार्य है. ये युवा क्रांतिकारी शिक्षक एवं साहित्यकार प्रवीण तिवारी रविआभा जी के पूज्य पिताजी हैं. रविआभा जी के क्रांतिकारी शिक्षक एवं साहित्यकार व्यक्तित्व से प्रभावित होकर तथा उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा बारम्बार मानवाधिकार हनन से आहत होकर एवं भारत देश में समरसत्ता युक्त लोकतान्त्रिक मूल्यों की स्थापना हेतु अलख जगाने हेतु. सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने हेतु एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने हेतु, समान शिक्षा नीति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति लागू करवाने हेतु,स्वास्थ्य को आधारभूत अधिकार बनाने हेतु,पारदर्शी, न्याययुक्त एवं जनहितकारी, जनसुलभ नीति निर्माण हेतु, नकल विहीन परीक्षा प्रणाली विकसित करने हेतु सबका साथ सबका संरक्षण करके विकसित भारत की नींव रखने हेतु. भ्रष्टाचार को जड से उन्मूलन करने हेतु. शून्यभ्रष्टाचार और पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता हेतु,बेरोजगारी को जड से समाप्त करवाने हेतु,समावेशी नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण तथा जन-जन का सर्वोच्च सशक्तिकरण करने हेतु. सभी को सम्मानयुक्त , स्वाभिमानयुक्त एवं सशक्त जीवन जीने योग्य बनाने हेतु, वैज्ञानिक, साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक उत्कृष्ट नवाचारों को प्रश्रय देने हेतु तथा हिंदी का भव्य गौरव स्थापित करवाने एवं सभी भारतीय भाषाओं का श्रेष्ठ संरक्षण करने हेतु. सोशल मीडिया एवं सोशल साइट्स का यथोचित नियमन हेतु,डिजिटल लोकतंत्र और विकेंद्रीकृत निर्णय प्रक्रिया हेतु,अश्लीलता फैलाने वालों को कठोर दंड देने हेतु,विदेश नीति को ज्वलंत बनाने हेतु, भारतीय शिक्षा प्रणाली तंत्र का विश्व में सर्वश्रेष्ठ आधारशिला रखने हेतु, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं कायाकल्प हेतु. जातिय नफरतों को समाप्त करवाने हेतु, सप्रदायिकता की जडों को कमजोर करने हेतु, दूरदर्शी, पारदर्शी,बंधुत्व बढाने वाली, राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने वाली कार्यप्रणाली एवं नीतिनिर्माण को प्रश्रय,
अभिव्यक्ति की आजादी एवं नकारात्मक मनोवृत्तियों पर अंकुश. सकारात्मक मनोवृत्तियों को प्रश्रय देने वाली उत्कृष्ट सोच पल्लवित कराने की ठोस कार्ययोजना त्वरित लागू कराने हेतु, पर्यावरण और ग्रीन इकोनॉमिक्स (हरित अर्थव्यवस्था पर फोकस )हेतु, नदियों को पूर्ण स्वच्छ करने हेतु तथा जिससे भारत राष्ट्र एक श्रेष्ठ राष्ट्र एक महान देश बनकर जन-मन की आशाओं एवं विश्वासों पर सदैव खरा उतरता रहे. वास्तविक रामराज की भावना से ओतप्रोत शासन संचालन. इसके अलावा भी जो भारत को अखिल विश्व में सबसे सशक्त एवं अजेय बना सके उसी रणनीति पर कार्य.
कानून का दुर्पयोग करने वाले एवं फर्जी आरोप साबित होने पर कठोर सजा.इसी सब विचारधारा पर यह पार्टी कार्य करेगी. जल्द ही पार्टी अपने विस्तार की कार्ययोजना एवं सशक्तिकरण के कार्ययोजना पर मंथन करके आगे बढने का प्रयास करेगी. जो भी इस पार्टी से जुडकर किसी भी प्रकार के सहयोग देकर मजबूत बनाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सपना संजोये हैं, उनसबका स्वागत एवं अभिनंदन है. यह पार्टी सभी जनमानस के उत्थान एवं सशक्तिकरण पर कार्य करेगी.
संस्थापक अध्यक्ष हरिश्चन्द्र तिवारी एडवोकेट ने कहा कि एक दिन भारतीय जनमानस पार्टी भारत की सत्ता में अपनी भागीदारी निभाने के साथ लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्ण बनाकर ही रहेगी.
राजपा के गठन से प्रतापगढ़ वासियों में गर्व और खुशी की अनुभूति साफ दिखाई पड रही है…


