शेखावाटी साहित्य संगम में मातृशक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं पर मंथन

Written by

in

झुंझुनूं(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय, झुंझुनूं में ‘शेखावाटी साहित्य संगम-2026’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। पहले सत्र में ‘महिला सशक्तिकरण: बदलाव की नई दिशा’ विषय पर डॉ. रोहित कुमार जैन और डॉ. शुचि चौहान ने शेखावाटी की मातृशक्ति के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान योगदान पर विचार रखे।

दूसरे सत्र में ‘रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं की जिम्मेदारी’ विषय पर सेवानिवृत्त बीएसएफ आईजी मदन सिंह राठौड़ और सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर, धारा 370 के बाद के हालात, सेना में शेखावाटी के जवानों की भूमिका और सेना में युवतियों की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की।

आयोजन टोली के राहुल सिंह कबीरसर ने बताया कि झुंझुनूं के बाद 9 से 11 अक्टूबर तक सीकर में साहित्य संगम आयोजित होगा। इसमें इतिहास, जनसांख्यिकी, सिनेमा, कला-संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर सत्र, कवि सम्मेलन, नाटक और प्रतियोगिताएं होंगी। युवाओं के लिए फिल्म मेकिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *