गांव झांसा में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा 2107 संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की स्थापना 23 सितंबर 2022 को हुई थी।संगठन की उपलब्धि बताते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए यह संगठन उनके हित के लिए लड़ाई लड़ता रहा और लड़ता रहेगा ।उन्होंने इस अवसर पर संगठन को ओर मजबूत और ज्यादा से ज्यादा साथियों को जोड़ने की बात कही कार्यक्रम में रामलाल,बलराम,सुमित,हिमांशु,गुरमीत,कमलेश,संदीप,दीपक,स्टाफ नर्स रुकमन,रूपेंद्र,मुकेश रानी,अंगरेजो रानी,रेखा रानी,परमजीत कौर,मंजू रानी,अरिजीत कौर इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts