आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक करने के साथ नशा ना करने के शपथ दिलवा रही पुलिस,
पूंडरी क्षेत्र के गांव दुसैन में डोर टू डोर अभियान में युवाओं सहित आमजन को नशा ना करने बारे किया गया जागरूक
कैथल/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/23 सितंबर/जिला कैथल को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान तहत आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। अभियान में पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत कराना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा, जो देश के भविष्य है। नशा परिवार, समाज सहित देश के भविष्य को खतरे में डालता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है तथा जिला के अनेक युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे है। जिला पुलिस से नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल तथा एसपीओ प्रदीप कुमार की टीम द्वारा मंगलवार को थाना पूंडरी क्षेत्र के गांव दुसैन में डोर टु डोर अभियान चलाकर युवाओं सहित आमजन को नशा न करने के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सभी नशा मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना डायल 112 पर पुलिस विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।



