मोगा, 23 सितंबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा

पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तेहत वरिष्ठ पुलिस कप्तान मोगा श्री अजय गांधी IPS के दिशा-निर्देशों और उप कप्तान पुलिस धर्मकोट श्री रमणदीप सिंह P.P.S. की अगुवाई में मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने पिंड दौलेवाला के पास नशा बेचने वाले तस्कर को दबोच 7 किलो भुक्की/चूरा पोस्त बरामद की।
जानकारी के अनुसार, एएसआई गुरमेज़ सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि जंगीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी दौलेवाला, जो बड़े पैमाने पर भुक्की/चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है, इस समय गाव महल जाने वाली लिंक रोड पर सरकंडों के पास एक सफेद बोरी में नशीला पदार्थ रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तत्काल रेड कर आरोपी जंगीर सिंह को काबू कर लिया और उसके कब्जे से 7 किलो भुक्की/चूरा पोस्त बरामद की।
इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में मुकदमा नंबर 192 दिनांक 23.09.2025, धारा 15/61/85 NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मोगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सके और नशा-मुक्त समाज का सपना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts