रत्तिया , 24 सितम्बर (नरेन्द्र बंसल)-श्री गुजराती जैन संघ गांधीनगर में चातुर्मास विराजित दक्षिण सूर्य ओजस्वी प्रवचनकार डा. श्री हवरुण मुनि जी म सा ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों के गुणगान, नाम स्मरण करने से भी हमारी जिव्हा पवित्र बनती है और आत्मा में शुभ भावों का संचार होता है। जिससे हमारी आत्मा भी पवित्र, निर्मल और शुद्ध बनती है। तीर्थंकर परमात्मा और महापुरुषों का गुणगान करने से हमारे आत्मा में उत्कृष्ट रसायन आ जाएं तो महान तीर्थंकर गौत्र शुभ कर्म का उपार्जन भी हमारी आत्मा कर सकती हैं। यह स्मरणीय है कि सन् 2012 से प्रति वर्ष श्रुताचार्य उत्तर भारतीय प्रर्वतक परम पूज्य गुरुदेव श्री अमर मुनि जी म सा की पावन प्रेरणा से आत्म – शुक्ल – शिव जन्म जयंती के पावन अवसर पर सितम्बर माह में विश्व शांति जप महोत्सव का आयोजन किया जाता है। संत श्री ने कहा कि इस वर्ष यह आयोजन इसलिए विशेष है कि इस अवसर पर नौ महान महापुरुषों, मुनिराजो के अभिनंदन का हमें सुअवसर मिल रहा है। दिनांक 5 अक्टूबर रविवार को सरदार पटेल भवन वसंतनगर में उत्तर भारत गौरव उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी म सा के सानिध्य में दक्षिण सूर्य ओजस्वी प्रवचनकार डॉ. श्री वरुण मुनि जी म. सा. ‘अमर शिष्य,’ की प्रेरणा से बैंगलोर में विश्व शांति जप और नौ महान मुनिराजों के अभिनंदन गुणगान का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है।जिन महापुरुषों का स्मरण अर्चन-अभिनन्दन किया जाएगा।
उनमें सर्व प्रथम हैं श्रमण संघ के प्रथम पट्टधर आचार्य श्री आत्माराम जी महाराज। उन्होंने कहा कि जैन धर्म दिवाकर आचार्य सम्राट परम पूज्य श्री आत्माराम जी म. सा. एक ज्ञान – ज्योति संपन्न महापुरुष थे। उनकी ज्ञान चेतना में जैन जैनेतर वांग्मय की विशाल ज्ञान राशियां लहलहाती थी।इसीलिए उनको जगत ने आगम महोदधि और आगम रत्नाकर तुल्य श्रेष्ठ अलंकरणो से अलंकृत किया था। उनके दिशा – दर्शन में अधिकांश स्थानकवासी मुनि परम्पराए एक सूत्र में बद्ध होकर एकाकार हुई। सम्प्रदाय सरिताओ के मिलन से श्रमण संघ नामक महान संघ का उदय हुआ। इस महान धर्म संघ के वे प्रथम पट्टधर आचार्य के रूप में सर्व मान्य शास्ता नियुक्त हुए। आचार्य श्री सकल गुणों के धाम थे।अनुपममेय महापुरुष थे। उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी म सा ने सबको मंगल पाठ प्रदान किया।
फोटो : प्रवचन करते वरूण मुनि जी महाराज व उपस्थित श्रद्धालू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts