अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत कंधईखेड़ा में एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मोहान विधायक बृजेश रावत, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। चौपाल में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना ही इस चौपाल का उद्देश्य है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज ने महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल के आयोजन से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्हें अपने अधिकारों और शासन की योजनाओं के प्रति सजग किया गया।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



