गुहला चीका/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/26 सितंबर/जिला पुलिस कैथल द्वारा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश और एसपी उपासना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत थाना चीका परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल द्वारा किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर पुलिस विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल कैथल के सहयोग से लगाया गया, जो गुहला से डॉ. मनप्रीत, सिविल अस्पताल से गुलाब सिंह टेक्नीशियन व उनकी टीम व पुलिस विभाग के फार्मेसी ऑफिसर संदीप ढुल की टीम तथा एसएचओ गुहला इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ चीका पीएसआई अमन, एसएचओ सीवन एसआई सुनीता व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान 28 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसे भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके।
डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से समाज में सहयोग और मानवता की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया और उन्हें समाजसेवा के इस नेक कार्य को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कैथल पुलिस द्वारा लगातार समाज हित के कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर, महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, साइबर क्राइम से बचाव संबंधी सेमिनार, नशा मुक्ति अभियान, ट्रैफिक नियमों की जानकारी व स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं बल्कि लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
सेवा पखवाड़ा के तहत थाना चीका में कैथल पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 28 युनिट एकत्रित