मोगा 27 सितंबर 2025 (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा
माननीय डी.जी.पी. पंजाब द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत, श्रीमती नीलांबरी जगदले विजय (आई.पी.एस.), डी.आई.जी. फरीदकोट रेंज और श्री अजय गांधी (आई.पी.एस./एस.एस.पी. मोगा) के दिशा-निर्देशों में, श्री बाल कृष्ण सिंगला (पी.पी.एस./एस.पी. (आई) मोगा) और श्री सुखमिंदर सिंह (पी.पी.ਐਸ, डी.ਐਸ.ਪੀ. (डी) मोगा) की निगरानी में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है उक्त जानकारी एसपी(आई) बाल कृष्ण सिंगला ने प्रेस वार्ता के दोरान पत्रकारों से सांझा की
सिंगला ने बताया कि 7 सितम्बर को सीआईए स्टाफ मोगा और थाना निहाल सिंह वाला की टीमों ने जस्करनदीप सिंह उर्फ जस्करना पुत्र सुखदीप सिंह निवासी माणूंके के घर के बाहर मोटरसाइकिल (काला सीटी-100) पर सवार होकर फायरिंग करने वाले तीन अज्ञात व्यक्तियों को ट्रेस कर काबू कर लिया है उन्होंने बताया कि उस दिन तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने जस्करनदीप सिंह उर्फ जस्करना को मारने की नीयत से उसके घर के बाहर फायरिंग की थी। इस आधार पर मामला नंबर 164, दिनांक 07.09.2025, धाराएं 125, 61(2) बी.एन.एस., 25, 27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना निहाल सिंह वाला में दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान फायरिंग करने वालों की पहचान जीतवीर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी लताला, जिला लुधियाना; प्रितपाल सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी झोड़ा, जिला लुधियाना; और रुपिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी नथोवाल, जिला लुधियाना के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को 25.09.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सुखदीप सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह उर्फ सोहन सिंह का 2023 में शिकायतकर्ता पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसी रंजिश के चलते सुखदीप सिंह के कहने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सुखदीप सिंह को भी नामजद किया गया है जो इस समय फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वारदात से पहले वे रात के समय सुखदीप सिंह के घर धूरकोट गए थे, जहां उसकी मां सरबजीत कौर ने शिकायतकर्ता के घर के बारे में जानकारी दी और वारदात के लिए उकसाया। इस आधार पर सरबजीत कौर निवासी धूरकोट को भी नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जीतवीर सिंह, प्रितपाल सिंह और रुपिंदर सिंह को बीते दिनी माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल उनसे वारदात में इस्तेमाल हथियार तथा मोटरसाइकिल बरामद कराने के लिए पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts