दैनिक अमृतधारा विजय वधवा राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से तथा प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया । व्याख्यान का विषय मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एक स्वस्थ भविष्य के लिए वर्जनाओं को तोडऩा तथा महिलाओं और किशोरियों के लिए पोषण शक्ति, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास रहा। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन डॉ. श्रेष्ठा मुराल सहायक प्राध्यापिका गृह विज्ञान राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल (कुरुक्षेत्र) ने छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन एवं पोषण संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और पीपीटी के माध्यम से उन्हें उपयोगी सुझाव प्रदान किए। प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि डॉ. श्रेष्ठा का अनुभव छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। मंच संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन डॉ. किरण गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिवार और समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.कॉम. वर्ग की लगभग 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया।। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बिजनेस टैगलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने व्यवसाय एवं ब्रांड प्रमोशन से संबंधित आकर्षक टैगलाइन प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में पलकदीप कौर एवं सिमरनजीत कौर ने प्रथम स्थान, मानसी ने द्वितीय स्थान तथा सुनिधि एवं बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. किरण गर्ग ने निभाई।फोटो कैप्शन-चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से जानकारी देते मुख्य वक्ता l
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
भारत की रक्षा हम सबकी सांझा जिम्मेदारी,
July 6, 2026
Scoprire il mondo dei casinò online: un
July 5, 2026
Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného
July 3, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

