28 सितंबर 2025,( अरुण उप्पल ) दैनिक अमृत धारा lमजदूर और नौजवान संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित विचार गोष्ठी आयोजित की गई।आज लुधियाना में मजदूर लाइब्रेरी, ताजपुर रोड पर मजदूर और नौजवान संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित “शहीद भगत सिंह और आज का समय” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज क्रांतिकारियों के विचारों को जानना और दबे-कुचले लोगों तक क्रांति का संदेश ले जाना बहुत अधिक जरूरी है। आज भी देश में मुट्ठी भर देसी-विदेशी पूंजीपति काबिज हैं जो देश के मजदूरों और मेहनतकशों का लूट-शोषण कर रहे हैं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि जैसी समस्याओं के द्वारा लोगों का कचूमर निकाला जा रहा है। लोगों को क्षेत्रों, धर्मों-जातियों आदि के नाम पर बांटने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे अंधेरे समय में क्रांतिकारियों के विचारों की ज्योति ही लोगों को रास्ता दिखा सकती है।
विचार गोष्ठी में टेक्सटाइल होजरी-कामगार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जगदीश सिंह और नौजवान भारत सभा की ओर से टीना ने संबोधन किया। इसके अलावा नेता दिलजोत, राम सिंह और घनश्याम पाल ने भी अपने विचार रखे और मौसम, कोमल, दिशा ने क्रांतिकारी गीत लोगों के सामने प्रस्तुत किए।
आज लुधियाना में मजदूर लाइब्रेरी, ताजपुर रोड पर मजदूर और नौजवान संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित “शहीद भगत सिंह और आज का समय” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज क्रांतिकारियों के विचारों को जानना और दबे-कुचले लोगों तक क्रांति का संदेश ले जाना बहुत अधिक जरूरी है। आज भी देश में मुट्ठी भर देसी-विदेशी पूंजीपति काबिज हैं जो देश के मजदूरों और मेहनतकशों का लूट-शोषण कर रहे हैं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि जैसी समस्याओं के द्वारा लोगों का कचूमर निकाला जा रहा है। लोगों को क्षेत्रों, धर्मों-जातियों आदि के नाम पर बांटने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे अंधेरे समय में क्रांतिकारियों के विचारों की ज्योति ही लोगों को रास्ता दिखा सकती है।विचार गोष्ठी में टेक्सटाइल होजरी-कामगार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जगदीश सिंह और नौजवान भारत सभा की ओर से टीना ने संबोधन कियाइसके अलावा नेता दिलजोत, राम सिंह और घनश्याम पाल ने भी अपने विचार रखे और मौसम, कोमल, दिशा ने क्रांतिकारी गीत लोगों के सामने प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts