अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव की सबसे पौराणिक रामलीला का शुभारंभ मोती नगर स्थित हनुमान मंदिर से ध्वज यात्रा के माध्यम से हुआ। यह यात्रा मोती नगर से शहर के मुख्य मार्गों से होकर आई बी पी चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए राम लीला मैदान साकेत धाम पहुंची। इसके उपरांत साकेत धाम, राम लीला मैदान में 153वीं राम लीला हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आचार्य वृंदों के सस्वर मंत्रोच्चारण के मध्य गणपति पूजन व ध्वज रोहित कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव कमल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू, कार्यवाहक महामंत्री प्रेम सिंह सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी, कृष्णप्रिय मोती श्याम, अधिवक्ता ओ पी तिवारी, हिन्दू जागरण मंच प्रांतीय मंत्री व प्रभारी भाजपा नेता विमल द्विवेदी, डॉ० मनीष सेंगर, डॉ० प्रभात सिन्हा, फूल चंद्र जायसवाल, महेश गुप्ता, जगदीश माहेश्वरी, संजीव गुप्ता राजा, विनोद शर्मा, नीरज निगम, सुभाष गुप्ता, इंदु प्रकाश अवस्थी, सुनील मिश्रा, कौशल किशोर यादव, अनूप मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, रानू निगम, बुद्धीलाल चौरसिया, मिथुन श्रीवास्तव, महिला मंडल में प्रमुख रूप से कीर्ति गुप्ता, स्वर्णलता राधे, स्मिता राधे, रश्मि निगम, श्वेता राधे, तनु राधे आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष संजय राठी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वाटर प्रूफ भव्य विशाल जर्मन हैंगर पांडाल में वृन्दावन के सुविख्यात लीला मंडल द्वारा लीलाओं का मंचन होगा और 9 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक के अवसर पर विराट डांडिया रास व गरबा का आयोजन होगा जिसमें देश के विख्यात कलाकार मंच पर होंगे।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



