शहर थाने के बाहर वार्ड वासियों का हंगामा ,पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांगरतिया/नरेन्द्र बंसल रविवार देर रात शहर के वार्ड 5 के दर्जनों वार्ड वासियों द्वारा शहर थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और संबंधित मामले के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने वार्ड वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा जानकारी देते हुए शहर के वार्ड 5 के वासियों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति बिना कपड़ों से घूमता फिर रहा है।जिसकी सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था।जिसकी शिकायत भी मोहल्ला वासियों द्वारा शहर थाने में दी थी। वार्ड वासियों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति रात के समय संदिग्ध अवस्था में बिना कपड़ों से हमारे वार्ड में लोगों के घर में घुस जाता है और लेडीज के कपड़े आदि उठा कर ले जाता है। वार्ड वासियों ने कहा कि सभी वार्ड वासी इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने की ताक पर थे।उन्हें सूचना मिली कि पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया है ।जिसके बाद वार्ड के संकड़ों लोग थाने पहुंच गए।लोगों ने पुलिस से उक्त आरोपी को सामने लाने की बात कही। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने वार्ड वासियों को समझाने का प्रयास किया कि ऐसे संदिग्ध व्यक्ति को भीड़ के3 सामने नहीं लाया जा सकता।अगर आपने देखना है तो कुछ लोग हमारे साथ जाकर देख सकते हो ।मौके पर पहुंचे वार्ड के पार्षद हैप्पी सिंह ने भी वार्ड वासियों को समझाया तब जाकर महौलावासी शांत हुए।इस मौके पर शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया है कि रात को हमारी 112 की टीम गश्त कर रही थी।तभी शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ कर लाए थे । अगर यह व्यक्ति उक्त कार्य में शामिल पाया जाता है तो इसपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी l
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
भारत की रक्षा हम सबकी सांझा जिम्मेदारी,
July 6, 2026
Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného
July 3, 2026
Una notte in tasca: il cinema delle
July 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

