चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली: विश्व जागृति मिशन, चण्डीगढ़-पंचकूला-मोहाली मण्डल द्वारा बड़े स्तर पर शिवधाम आश्रम, पंचकूला में सांस्कृतिक जागरण अभियान आधुनिक युग के पारंपरिक गुरु सुधांशु जी महाराज के मार्गदर्शन में होगा।

इस वृहद आयोजन के तहत सेक्टर 5, पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक विशाल कार्यक्रम होगा जिसमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मंत्रीगण देश भर से आये हुए संतजन भाग लेंगे तथा 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला समागम भी होगा।

इस सिलसिले में आज आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संजय टंडन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा और कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति मे आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनोज शास्त्री ने बताया कि यह विशाल आयोजन हमारी संस्कृति, अध्यात्म और भारतीय जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts