गोंडा का श्री बालक भगवान लघु माध्यमिक स्कूल… यहां छठी से आठवीं तक 250 बच्चे दर्ज हैं। लेकिन, इन्हें पढ़ाने के लिए 77 टीचर्स तैनात हैं। यानी 3 छात्रों पर 1 टीचर। नियम है कि 35 बच्चों पर 1 टीचर होना चाहिए। यानी यहां कुल 7 टीचरों की जरूरत है।भैया चंद्रभानदत्त लघु माध्यमिक स्कूल रामपुर टेंगरहा… यहां 250 छात्र हैं, लेकिन 45 टीचर्स की तैनाती है। जरूरत केवल 7 टीचरों की है।ये 2 स्कूल केवल बानगी हैं। अकेले गोंडा जिले में ऐसे 29 एडेड स्कूल हैं, जहां 700 से ज्यादा टीचर्स तैनात हैं। पिछले 10 साल में इन्हें 200 करोड़ रुपए की सैलरी दी जा चुकी है। पूरे यूपी में ऐसे स्कूलों की संख्या 1068 है। यानी यहां सरकारी सैलरी का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts