चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी, चण्डीगढ़ द्वारा शस्त्र पूजा का कार्यक्रम शिव मानस मंदिर, फेस 2, इंडस्ट्रियल एरिया में रखा गया। शस्त्र पूजन के तत्पश्चात संगठन विस्तार करते हुए महाराणा प्रताप प्रखंड में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस कार्यक्रम में विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, पंजाब प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राणा, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख डॉ संदीप कौर संधू, उपाध्यक्ष रेनू रोहिल्ला, दविंदर सिद्धू, राकेश चौधरी, मंत्री अंकुश गुप्ता, सह मंत्री पंकज शर्मा एवं विश्वकर्मा प्रखंड मंत्री और रोहित राय उपस्थित रहे।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts