दैनिक अमृत धारा
कैथल 5 अक्टूबर (सुरेंद्र चौधरी) आज तक हमें सुनने में आया है कि जो भी व्यक्ति राजनीति में आता है विधायक या किसी मंत्री पद पर विराजमान हो जाने के बाद वह अपने और रिश्तेदारों के बैंक खाते भरने में लग जाता है लेकिन हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी हलके से बीजेपी के विधायक श्री सतपाल जांबा ने दिवाली के शुभ अवसर पर पहल की है कि पुंडरी हलके में अगर किसी भी व्यक्ति का 10000 से लेकर 15000 तक का बिजली बिल बकाया है और वह बिजली बिल बकाया किसी कारण वश भर नहीं पाए तो अब उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है उनका बिजली का वह भुगतान विधायक जांबा अपनी जेब से भरेंगे ताकि इस दिवाली पर उन व्यक्तियों के घर में रोशनी रहे और बिजली विभाग के कर्मचारी उनका मीटर ने उतार पाए विधायक ने पुंडरी हलके की जनता से निवेदन किया है कि जिनके 10 से 15000 रुपए तक के बिल बकाया है वे विधायक निवास स्थान या कार्यालय में आकर अपना नाम पता और बिजली का बिल दे ताकि उसके कर्मचारी उस बिल को अदा कर सके विधायक की इस पहल से केवल कुंडली हल्के की जनता ही विधायक की तारीफ नहीं कर रही बल्कि पूरे हरियाणा की जनता विधायक को दिल से वाह वाही कर रही है बताया जाता है कि एक समय सतपाल जांबा के परिवार पर ऐसा भी आया था जब उसके बुजुर्गों की घर की जमीन तक बिक गई थी लेकिन जांबा परिवार ने मिलकर मेहनत की और उनका छोटा भाई जांबा गांव का सरपंच है और सतपाल जांबा ने बीजेपी में टिकट लेकर पुंडरी हल्के का 27 साल से आजाद सीट का रिकॉर्ड तोड़ा जहां पर पिछले 27 साल से लगातार आजाद उम्मीदवार ही बनता था लेकिन जांबा को बीजेपी पार्टी ने पहली बार टिकट दी और पहली बार जांबा विधायक बन गए क्योंकि जांबा लोकप्रियता ने ही जांबा को विधायक बनाया

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts