दैनिक अमृत धारा कैथल 5 अक्टूबर (सुरेंद्र चौधरी) त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी के मद्देनजर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए और कहा कि अगर गांव में और शहरों में कोई भी दुकान होटल वाला त्योहारों के सीजन में किसी भी तरह की मिलावटी मिठाई व अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचता है तो तुरंत उसकी दुकान और होटल को सील किया जाए और होटल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts