चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया में पर्यावरण विभाग, चण्डीगढ़ प्रशासन के सहयोग से वाइल्ड लाइफ पर डिबेट आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कहा कि अधिक पेड़-पौधे लगाकर वन्य प्राणियों का संरक्षण किया जाना चाहिए। वन हमारी सम्पदा है यदि हम सब अपने जीवन में समृद्धि व खुशहाली चाहते है तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा। स्वच्छ बनाने से ही स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है। पेड़-पौधे अमूल्य निधि है इन्हें अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण बनाने में हम सबको सहयोग देना होगा। फैक्ट्रियों का वेस्टेज नदियों व नालों में नहीं गिराना चाहिए क्योंकि यह वन्य प्राणियों के जानलेवा साबित होता है। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज पेड़ – पौधों, पशु, पक्षियों तथा अन्य जीवों से प्रेम करते थे। हम हमें नदियों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। हमें जंगली जानवरों के जीवन को प्रभावित नहीं करना चाहिए। हमें वन सम्पदा को विकसित करना होगा तभी जंगली जानवरों का जीवन सुरक्षित रह पायेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के सुहासिनी, साक्षी, रागिनी और संदीप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंजू मोदगिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देना था।
Check latest article from this author !
news
June 30, 2026
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného
July 3, 2026
Una notte in tasca: il cinema delle
July 2, 2026
news
June 30, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

