गुहला चीका/गुरदेव जोसन/दैनिक अमृत धारा/9 अक्टूबर/

चौकी भागल पुलिस ने घर से सरसों का कट्टा चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भागल निवासी बलदेव सिंह की शिकायत अनुसार वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसकी कम्बाइन पर पहले राजू निवासी पपराला काम करता था, जिसे पिछले वर्ष उसने कार्य से हटा दिया था। इसके बावजूद राजू समय-समय पर उसके घर आता रहता था। उसके घर में सरसों के कई कट्टे रखे हुए थे और उसे शक था कि घर से सरसों के कट्टे चोरी हो रहे हैं। इस पर उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिनकी फुटेज में दिनांक 27 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे राजू को मोटरसाइकिल पर सरसों का एक कट्टा ले जाते हुए देखा गया। उक्त बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच चौकी भागल पुलिस प्रभारी एएसआई रघुबीर की अगुवाई में एएसआई लखविंदर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव गगड़पुर निवासी रमेश उर्फ राजू को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा 1500 रुपये बरामद किए गए है। आरोपी वीरवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts