डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने की टास्क फोर्स कमेटी और संबंधित विभागों के साथ बैठक
कोई भी योग्य बच्चा पोलियो रोधी बूंदों से न रहे वंचित
367 बूथों पर पिलाई जायेगी पोलियो रोधी बूंदें
मोगा, 09 अक्टूबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा
12 से 14 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सब नेशनल पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिला मोगा के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 96,027 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाई जाएंगी। इस राष्ट्रीय पोलियो अभियान के तहत जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की बूंदों से वंचित नहीं रहेगा हर योग्य बच्चे तक इन बूंदों की पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। इन विचारों का प्रकटावा डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने जिला टास्क फोर्स और संबंधित विभागों के साथ बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी, एनजीओ और आम लोग इस पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में 12 अक्टूबर को 367 बूथों पर पोलियो रोधी बूंदें पिलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की 734 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाएंगी ताकि 0 से 5 साल की उम्र का कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एएनएम, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और अन्य वालंटियर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं।
इस मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन मोगा डॉ. प्रदीप कुमार महिंद्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी ड्यूटी पूरी लगन और जिम्मेदारी से निभाएंगी और इसकी निगरानी भी सख्ती से की जाएगी। इस पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में टीमों को तैनात किया गया है ताकि हर बच्चे तक पोलियो-मुक्त भारत का संदेश पहुँच सके।
इस बैठक में मौजूद डॉ. अशोक सिंगला, नोडल अधिकारी, ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 16 ट्रांजिट टीमें पोलियो की बूंदें पिलाएंगी। वहीं, दूरदराज के इलाकों में बच्चों तक पहुँचने के लिए मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। इस कार्य की निगरानी के लिए 75 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
अंत में, डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दें।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts