मोगा, 09 अक्टूबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा
मालवा रेंज में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री अजय गांधी IPS, एसएसपी मोगा के दिशा-निर्देशों, श्री बालकृष्ण सिंगला PPS/एसपी (आई) मोगा और श्री गुरप्रीत सिंह PPS, डीएसपी (सिटी) मोगा की देखरेख में थाना सदर मोगा की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल 30 बोर, एक पिस्तौल 32 बोर, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किए है। इस संबंध में मुकदमा नंबर 149, दिनांक 08.10.2025, अधीन धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट, थाना सदर मोगा में मामला दर्ज किया गया है।
पत्रकारों को जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बीते दिनी हेड कांस्टेबल मलक सिंह (नं. 1269 मोगा) पुलिस पार्टी सहित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के सिलसिले में क्षेत्र में मौजूद थे। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी जब गांव सददा सिंह वाला के पास पहुंची, तो मुखबिर ख़ास ने सूचना दी कि आकशदीप सिंह उर्फ निक्कू पुत्र चेत सिंह निवासी दौलतपुरा नीवा, जिला मोगा, जो अपने पास अवैध हथियार रखता है, फिलहाल गांव सददा सिंह वाला में बैठा हुआ है और अगर तुरंत छापा मारा जाए तो उसे हथियार सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा और आरोपी आकशदीप सिंह उर्फ निक्कू को काबू किया। उसकी तलाशी के दौरान एक पिस्तौल .30 बोर, एक पिस्तौल .32 बोर, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ उपरोक्त मुकदमा दर्ज कर उसे दिनांक 08.10.2025 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।



