चण्डीगढ़ : (रविन्द्र पोपली) : भारत विकास परिषद, शाखा नॉर्थ 5, चण्डीगढ़ एवं मारवाड़ी महिला संगठन ने मिलकर प्रेमलता शाह, मधु मित्तल और बीना रावत की अध्यक्षता में राजस्थान भवन, सेक्टर 33 में करवा चौथ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया। इसमें मारवाड़ी समाज की तरफ से आकर्षक स्टॉल लगाए गए। राजस्थान से मेहंदी वाले बुलाए गए और तंबोला, फन गेम्स के साथ राजस्थान, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कल्चर प्रोग्राम भी किए गए। कार्यक्रम में भाविप की महिला प्रमुख निर्मल अग्रवाल, स्टेट महिला प्रमुख मीना राणा, शाखा महिला प्रमुख राखी शर्मा, कांता जैन, आशा शर्मा, राजेश कुमारी, राजेश धवन सहित राजस्थान समाज के सदस्यों सहित 100 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अध्यक्ष दीपक मित्तल और ब्रांच महासचिव कमलेश अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में करवा चौथ पर रेनू रावत ने मेहंदी इवेंट किया जिसमें गुंजन शाह, वंदना, अनु, अनीता, एवं बच्चों द्वारा स्टॉल लगाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts