दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा) थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शहर व क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। किसी भी शरारती तत्व को त्योहारों में माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। वे यहां थाना में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को दे। उन्होंने सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि दुकानों के आगे अतिक्रमण न बढ़ाए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे आने जाने वालों के लिए असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व बुलेट से पटाखे बजा कर माहौल को खराब करने का काम करते है। ऐसे तत्वों को सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। सभी पर्व अपने परिवार के साथ मिल कर शांति से मनाए।फोटो कैप्शन इस्माईलाबाद थाना में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts