इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में अजय चौहान ने प्रिंसिपल का पदभार संभाल लिया है। उनका तबादला अंबाला कैंट से चम्मू कलां कॉलेज में हुआ है। पदभार संभालने के बाद प्रिंसिपल अजय चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज में शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ाने की होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की नई इमारत का काम निर्माणाधीन है उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द नई इमारत तैयार हो और विद्यार्थियों को शिक्षा करने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन-चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल अजय चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts