चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली : कवि डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नवीनतम काव्य संग्रह पुनीतन का आज भव्य समारोह में विमोचन हुआ। इस के ट्राईसिटी के अलावा दिल्ली व जालंधर से पधारे महानुभाव भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन संवाद साहित्य मंच व आचार्यकुल चंडीगढ़ की ओर से कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 43 में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी और खादी सेवा संघ के अध्यक्ष केके शारदा, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रमन गुप्ता, गुरपाल सिंह, सचिव, खादी सेवा संघ और अध्यक्षता पार्षद प्रेमलता ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ संगीता कुंद्रा शर्मा गीत और सरस्वती वंदना प्रो. पल्लवी रामपाल ने प्रस्तुत की। काव्य संग्रह पर प्रपत्र कविवर प्रेम विज ने प्रस्तुत किया। सुरजीत सिंह धीर ने डॉ. विनोद शर्मा की कविता को गीतबद्ध कर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने अपनी कुछ कविताओं का पाठ किया और रचना प्रक्रिया के बारे में बताया। काव्य संग्रह प्रपत्र प्रस्तुत करते हुए प्रेम विज ने कहा कि कविताएं मात्र भावनात्मक अभिव्यक्तियां ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के गहरे अवलोकन का परिणाम है। कवि ने अपने अनुभवों को शब्दों का आकार देते हुए उस मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित किया है, जो आज की भागती -दौड़ती दुनिया में कहीं खो रहा है। विशेष अतिथि रमन गुप्ता और गुरपाल सिंह गुरपाल सिंह ने बोलते हुए कहा कि लेखन का कार्य बहुत मुश्किल होता है लेकिन डॉ. विनोद कुमार ने बखूबी लेखन कर्म निभाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पार्षद प्रेमलता ने कवि डॉ. विनोद कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कविताएं समाज को दिशा देने वाली हैं। मुख्य अतिथि केके शारदा ने बोलते हुए कहा कि डॉ. विनोद शर्मा निरंतर लिखने वाले कवि हैं। विगत समय के दौरान 20 पुस्तकों के प्रकाशन से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर दिल्ली से रमन गुप्ता जालंधर से गुरपाल सिंह, नरेंद्र, संगीता शर्मा कुंद्रा, राज विज, विमला गुगलानी, डॉ अंजू मोदगिल, प्रोफेसर पल्लवी रामपाल, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार सिंगला, हरिंदर सिन्हा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts