चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली : आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने बारे सप्त सिन्धु डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टडी सर्कल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कर कहा है कि रोहतक में तैनात आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने प्रदेश सहित पूरे देश को आन्दोलित और व्यथित किया हुआ है। वाई पूरन कुमार ने जातीय उत्पीड़न की असहनीय पीड़ा के दुख से आत्महत्या की है। उनके द्वारा मृत्यु से पहले लिखे पत्र से पता चलता है कि हरियाणा की आईएएस और आईपीएस लॉबी के आला अधिकारी उनके उतपीतं में शामिल थे। वाई पूरन कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर सप्त सिन्धु डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टडी सर्कल के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू के पदाधिकारी संवेदना रखते हैं, और उनके परिवार के साथ चौबीसों घंटे खड़े है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वाई पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने और मजबूर करने वाले दोषियों पर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई कर उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए ताकि जाति आधारित भेदभाव और घमंड में मदहोश आरोपियों को भी सबक मिले।
Check latest article from this author !
उन्नाव में निकली भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव शोभा यात्रा
April 19, 2026
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
April 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
- कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मिला सैन सभा का प्रतिनिधिमंडल, धर्मशाला नवीनीकरण व सोलर सिस्टम हेतु 11 लाख की मांग
- उन्नाव में निकली भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव शोभा यात्रा
- मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
- एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में प्रदेश महासचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा जी का किया भव्य स्वागत
- जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
Recent Comments
About Me
Latest Posts
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मिला
April 20, 2026
उन्नाव में निकली भगवान परशुराम जी की
April 19, 2026
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप
April 16, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



