समालखा(राकेश वर्मा)
मंगलवार को अजमीढ़ महाराज की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नं 8  स्थित समालखा सुनार कल्याण समिति समालखा के कार्यालय पर समिति के प्रधान प्रेम वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जहां समिति के पदाधिकारीयो सहित समाज के वरिष्ठ लोगों ने अजमीढ़ महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण की, वहीं उपस्थित लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। संस्था के प्रधान प्रेमचंद वर्मा, द्वारा अजमीढ़ महाराज की जयंती पर सबको शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने अजमीढ़ महाराज की जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि अजमीढ़ महाराज ने सदा समाज की भलाई के लिए कार्य किया और आज उसी से प्रेरणा लेकर सभी सुनार भाई अपने व्यवसाय को चला रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी महाराज के बताएं मार्ग पर चले और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाए।इस अवसर पर रामगोपाल वर्मा, बंसीलाल वर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, गोविंद वर्मा, गुरदीप वर्मा, गुरदास वर्मा सुरेश वर्मा, अरुण वर्मा रॉकी वर्मा सहित समाज के काफी गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts