

अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव मे दीपावली से पूर्व गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी “नर सेवा – नारायण सेवा” समित के संस्थापक व प्रखर हिन्दू वादी नेता विमल द्विवेदी ने बाजार में कुम्हारो से मुंह माँगी कीमत पर खरीद कर एक लाख इक्यावन हजार (1, 51000) मिटटी के दीयो को संस्था के पदाधिकारियों के साथ आमजनमानस को निःशुल्क वितरण कर दिया “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का सन्देश। विमल द्विवेदी ने कहाँ कि नर सेवा नारायण सेवा गत कई वर्षो विदेशी वस्तुओ व ऑन लाइन शॉपिंग का विरोध करता आ रहाँ व स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग व स्थानीय व्यापारियों से खरीददारी के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दीपावली से पूर्व गाँधी नगर से बड़ा चौराहा मुख्य बाजार में कुम्हारो से मुंह माँगी कीमत पर खरीद कर एक लाख इक्यावन हजार (1, 5100) मिटटी के दीयो को लोगो में निःशुल्क वितरण किया गया है व आमजनमानस से विदेशी वस्तुओ व ऑन लाइन शॉपिंग का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी जनता से अपील की गयी है कि हर घर स्वदेशी उत्पाद अपनाये। स्वदेशी अपना कर देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाये और युवाओ के लिए नए अवसर पैदा करे यह हर भारतीय का कर्तव्य है कि अपने देश की शक्ति को बढाए। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, सह संयोजक राकेश राजपूत, ए के दीक्षित, आर के मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, आचार्य कमलेश बाजपेई, परिमल मिश्रा, सुजीत सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, अलोक शुक्ला, अमन सिंह, अखिल मिश्रा, अभिषेक तिवारी, केतन अवस्थी, गोलू पांडेय, शिव सेवक त्रिपाठी, मनीष अवस्थी, आचार्य वाशु, अंकूर तिवारी, सुदीप सिंह, सहित आधा सैकड़ा राष्ट्र भक्तो ने भारत माता की जय घोष के साथ स्वदेशी अपनाओ, देश को समृद्ध बनाओ का किया आवाहन।



