योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज, आचार्य बालकृष्ण महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल राज्यों से राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों सहित कई साधु-संत और राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक हस्तियां समारोह में भाग लेंगी
विश्व जागृति मिशन, नार्थ जोन मण्डल कार्यकारिणी की बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
आखिरी दिन 2 नवम्बर को देश भर से पधारे संन्तो का विशाल सन्त सम्मेलन होगा
पंचकूला: दैनिक अमृत धारा रविन्द्र पोपली: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मण्डल द्वारा सनातन संस्कृति जागरण अभियान के भव्य कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए शिव धाम आश्रम, मोरनी रोड़, पंचकूला में मिशन के दिल्ली से आए राष्ट्रीय महामंत्री देवराज कटारिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक का शुभारम्भ आचार्य कुलदीप पाण्डेय द्वारा गायत्री मंत्रोच्चारण से किया गया तथा उपस्थित सभी गुरुभक्तों को तिलक और अंगवस्त्र भेंट किए गए।
पूज्य सुधांशु जी महाराज जी द्वारा आज की बैठक में उपस्थित सभी भक्तों को ऑनलाइन कांफ्रेंस के माध्यम से सनातन संस्कृति जागरण अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु आशीष वचन के साथ आशीर्वाद सहित दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम सयोजक मनोज शास्त्री ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि मिशन द्वारा पूज्य सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य मे सनातन संस्कृति जागरण अभियान के तहत पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड, सेक्टर 5 के पार्क में पहले दिन 30 अक्तूबर को सांय 4 बजे से सांय 7 बजे तक गुरूजी के आशीष प्रवचन होंगे जबकि 31 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रवचनों का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एवं सांय 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक रहेगा तथा समापन दिवस 2 नवम्बर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रवचन होंगे। समारोह में रोजाना हवन-यज्ञ भी होगा।
इसी बीच 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला समागम भी होगा तथा एक नवम्बर को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी किया जायेगा। आखिरी दिन 2 नवम्बर को देश भर से पधारे संन्तो का विशाल सन्त सम्मेलन होगा।
आचार्य कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि इस वृहद कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल राज्यों से राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों सहित योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज, आचार्य बालकृष्ण महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर, हिमाचल प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी संजय टंडन, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित कई अन्य साधु-संत और राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक हस्तियां भाग लेंगी।
आज की बैठक में सुदेश गुप्ता, पंचकूला, चेयरपर्सन, नंद किशोर गोयल, एनके चंडोक, राजकुमार अरोड़ा, रविन्द्र गांधी, दिल्ली, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष एनके रावल, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अजय अलीपुरिया, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश कपूर, सौरभ गुप्ता, अध्यक्ष, पंचकूला योगराज मुंजाल, ऋषभ शुक्ला, कपिल शर्मा सहित सभी राज्यों से लगभग पचास मंडलों के प्रधान और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने सनातन संस्कृति जागरण अभियान पर अपने पूर्ण सहयोग एवं विचार दिए। सनातन संस्कृति जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंडल के सदस्यों को कार्यक्रम की रुपरेखा के अनुसार कार्य वितरण किया और आए हुए सभी सदस्यों ने तन-मन-धन एवं हर प्रकार के योगदान देने का एक मत से जयघोष किया।
आयोजकः विश्व जागृति मिशन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश मण्डल



