-फसल अवशेषों में आग न लगाएं किसान।

गुहला-चीका/गुरदेव जोसन/दैनिक अमृत धारा/, 21 अक्टूबर/एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि गत दिवस तक विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग 29 लाख 63 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। चीका मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 10 लाख 53 हजार 293 क्विंटल, हैफेड द्वारा 6 लाख 44 हजार 215 क्विंटल, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 9 लाख 6 हजार 410 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि गत दिवस खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा रामथली मंडी में 2 लाख 65 हजार 860 क्विंटल, अरनौली मंडी में 65 हजार 707 क्विंटल, भागल मंडी में 26 हजार 875 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई।

      एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि फसल अवशेषों मे आग न लगाएं, बल्कि इसका उचित प्रबंधन करें। किसान बैलर मशीन, कटर, चौपर, सुपर सीडर की सहायता से फसल के अवशेषों का प्रबंधन करें। जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन निरंतर आगजनी की घटनाओं पर कड़ी नजर बनाएं हुए है। फसल अवशेषों में आग लगाने पर संबंधित किसान को भारी जुर्माना होने के साथ-साथ मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण पर रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। फसल अवशेषों का प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा 1200 रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts