दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
कस्बे व आसपास के क्षेत्र में दीपों का पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने दीपावली को लेकर जमकर खरीददारी की। इसके चलते बाजारों में खासी भीड़ रही। कस्बे व क्षेत्र में दीपावली को लेकर लोग दो वर्गो में बंटे नजर आए। कुछ लोगों ने सोमवार और कुछ ने मंगलवार को दीपावली का त्यौहार मनाया। कस्बे में बाजारों में पटाखों की खूब बिक्री रही। लोग दीवाली के उपलक्ष्य में अपने मित्रों, रिश्तेदारों व समर्थकों को उपहार बांटते नजर आए। कस्बे के सभी फेमस मिठाई विक्रेताओं की सायं तक सारी मिठाई बिक गई थी। दीपावली अच्छी लगने से व्यापारी वर्ग काफी खुश दिखाई दिया। गांव झांसा में दीपावली को लेकर इस्माईलाबाद झांसा प्रैस क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि झांसा के समाजसेवी पुनीत मल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां मनाने व भाईचारा कायम रखने का पर्व है। निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता मजबूत लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर कस्बे, झांसा व आसपास के सभी पत्रकार मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
news
June 30, 2026
हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम शुरू
June 25, 2026
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
news
June 30, 2026
हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम
June 25, 2026
मुंबई साहित्यिक नाट्य समारोहहास्य से करुणा की
June 24, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



