इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
शहर व आसपास के क्षेत्रों में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिरों में हवन यज्ञ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह शहर के विश्वकर्मा मंदिर में भी विश्वकर्मा दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ हवन यज्ञ पूर्ण करवाया तथा विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर गई। इस अवसर श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान विजय धीमान ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस कारीगरों, इंजीनियरों, वास्तुकारों और श्रमिकों के कौशल और मेहनत का सम्मान दिवस है। इस दिन मशीनों, औजारों, वाहनों की पूजा की जाती है ताकि वे सुचारू रूप से काम करें और उनके काम पर उन्नति हो। उन्होंने बताया कि हर वर्ष विश्वकर्मा दिवस पर मंदिर कमेटी द्वारा हवन यज्ञ के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सूरत सिंह, चमन लाल, विनोद, जयभगवान, मदन गोयल, राजेश, लक्की, बल्ली, बलजीत, कुलदीप, संदीप, राजीव आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन-1-इस्माईलाबाद के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते कमेटी के सदस्य साथ में अन्य।



