कैथल/गुरदेव जोसन/दैनिक अमृत धारा/24 अक्टूबर/ जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्व संपदा सीवन में पनप रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। अवैध कालोनियों में कार्यवाही एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधान अनुसार की गई। इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

       जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व संपदा सीवन में लगभग 4 एकड़ में अवैध कालोनियां पनपने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद कार्यालय द्वारा भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके अवैध कालोनियों को रोकने के आदेश दिए गए थे। परंतु भू-स्वामियों द्वारा ना तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी के निर्माण कार्य को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया। जिसके बाद डीटीपी का अमला पुलिस बल संबंधित कालोनियों में पहुंचा और वहां पर बनी मिट्टी की सड़कों  व डीपीसी को शुरूआती चरण में तोड़ा गया।

      जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों से अपील की है कि वे किसी कालोनी में प्लाट लेने से पहले उसकी वैधता जरूर चैक कर लें। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts