चण्डीगढ़ : लायंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडिएंस के चार्टर ट्रेजरर और समाजसेवी लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता की मानवीय पहल से एक जरूरतमंद बच्चे की आंखों की रोशनी बच गई। प्राप्त विवरण के मुताबिक एक साल की उम्र में पिता को खो चुके बच्चे अर्पित की दोनों आंखों में रेटिना डिटैचमेंट की समस्या हो गई थी। उसकी आंखों का ऑपरेशन पीजीआई में करवाया गया। इस इलाज पर लगभग ₹40,000 का खर्च आया। उसकी मां घरेलू कार्य कर घर का खर्च चलाती है। डॉ. गुप्ता की इस मानवीय पहल से अर्पित की आंखों की रोशनी बच गई। क्लब के सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और सेवा की सच्ची मिसाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts