दैनिक अमृत धारा कैथल 28 अक्टूबर(ब्यूरो चीफ) दिवाली से 2 दिन पहले गांव भूना के तीन परिवारों पर जहां बहुत बड़ा कहर टूट पड़ा था क्योंकि तीन परिवारों के सदस्य करेशन प्रजापत गीना देवी कश्यप और कोमल कश्यप जो अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं दिवाली से 2 दिन पहले गांव में एक पुरानी दीवार को गिरने का कार्य कर रहे थे की दीवार इनके ऊपर गिर पड़ती है जिसमें करेशन प्रजापत मौके पर ही इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं और गीना देवी व कोमल कश्यप को गहरी चोट आती है गीना देवी की टांगों में गहरी चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसकी टांगों का ऑपरेशन किया और उसे छुट्टी दे दी और कोमल अभी चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल है जिसका इलाज चल रहा है जिस दिन से गांव में तीन परिवारों पर यह हादसा होता है तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा जाता है तभी से गांव के कुछ नौजवानों में एक जज्बा पैदा होता है इन परिवारों की सहायता करने का और उन नौजवानों के दिलों में एक समाज सेवा की भावना पैदा हो जाती है जब यह पता चलता है की कोमल के परिवार की हालत बहुत नाजुक है और कोमल के इलाज पर लाखों रुपए खर्च होंगे तभी से युवा सहायता राशि एकत्रित करने लग जाते हैं उसी दिन दैनिक अमृत धारा मैं भी समाचार प्रकाशित हो जाता है की कोमल के परिवार को सहायता की जरूरत है और नौजवानों में भावना अधिक पैदा हो जाती है इन गरीब परिवारों की सहायता की जाए तभी गांव के बंटी कश्यप अमन कश्यप सहायता राशि एकत्रित करने लग जाते हैं जिसमें 51000 की सहायता राशि कोमल की माता को देते हैं और दूसरी सहायता राशि 31 हजार रुपए व 2255 रुपए का घर का राशन गीना कश्यप को उसके घर जाकर देते हैं इस समाज सेवा के कार्य में औंकार गऊशाला सेवा ट्रस्ट भूना के प्रधान फौजी रामदत्त कश्यप दलवीर कश्यप पंच अली खान पंच ग्राम पंचायत भूना बंटी कश्यप अमन कश्यप प्रदीप कश्यप गांव के सहयोग से यह सहायता राशि इकट्ठी कर रहे है बंटी कश्यप ने दैनिक अमृत धारा का धन्यवाद करते हुए कहा है इन गरीब परिवारों की आवाज को जन-जन तक पहुंचा रहा है और दानी वीरों में जन सेवा की भावना पैदा कर रहा है दैनिक अमृत धारा के संवाददाता से चंडीगढ़ पीजीआई मै दाखिल कोमल कश्यप ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि उसके इलाज पर अभी लाखों रुपए खर्च आएंगे कोमल ने ग्राम वासियों से व दानी वीरों से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है के लोगों के सहयोग से ही कोमल का इलाज हो सकता है कोमल ने रोते हुए शब्दों में कहा है कि मेरी माता और मेरे भाई मेरा इलाज करने में असमर्थ है हमारे परिवार की हालत बहुत दयनीय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts