*गुहला हलके की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्पेशल रिपेयर शुरू, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने किया शुभारंभ*दैनिक अमृत धारा गुहला-चीका 30 अक्तूबर (सुरेंद्र भूना)गुहला हलके के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने अथक प्रयासों से तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्पेशल रिपेयर कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया।इन तीनों परियोजनाओं पर राज्य सरकार की ओर से कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। मरम्मत होने वाली सड़कों में – * गुहला से थेह बिरद तक की सड़क शामिल है, जिस पर 77 लाख रुपये की लागत आएगी।* बलबेहड़ा बायपास की मरम्मत पर 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।* वहीं कैथल रोड से थेह नेवल तक की सड़क के जीर्णोद्धार के लिए 86 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी होती हैं। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुहला हलके में अब तक रिकॉर्ड संख्या में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनका लाभ जल्द ही आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।इस विषय पर सत्यवान सीड़ा, जगतार माजरी, जगीर कंबोज, सोनू कालड़ा, भल्ला प्रेमी, संदीप मल्होत्रा, दलबीर सीड़ा, गुरमेज हरनौला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts