गांव बुढाखेड़ा, संगतपुरा, धनौरी, बरटा, बाबा लदाना, मानस, बलबेहड़ा, भागल में आमजन सहित युवाओं को किया गया नशा ना करने बारे जागरूक

गुहला चीका दैनिक अमृत धारा 05 नवंबर (वरुण वधावन) नशे के विरुद्ध कैथल पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला कैथल में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत व सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार व जसविंदर को शामिल करके दो नशा जागरूकता टीम बनाई गई है। जो उक्त टीम गांव गांव जाकर आमजन सहित युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक कर रही है। बुधवार को उक्त टीमों द्वारा गांव बुढाखेड़ा, संगतपुरा, धनौरी, बरटा, बाबा लदाना, मानस, बलबेहड़ा, भागल में जाकर युवाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नशे के कारण होने वाले नुकसान के बारे मे बताया गया। इस दौरान नशामुक्त समाज निर्माण व नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में नवयुवक आ रहे हैं। युवाओं में विशेष कर स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। एसपी उपासना ने कहा कि नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। शरीर की ताकत नशे की भेंट चढ़ जाने के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है। नशे की आदत एक बीमारी है। ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोक ही इसका शिकार होते हैं। इसलिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही यह प्रवृत्ति इनको अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है। आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए सीधी पुलिस ने यह पहल की है। एसपी द्वारा जिला वासियों से अपील भी की गई की आप अपने आस-पास के लोगो को नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताये एवं नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगो की जानकारी पुलिस को दे जिससे नशा तस्करों पर नकेल कसके जिला को नशा मुक्त बनाया जा सके।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts