डीएवी स्कूल में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित इंटर हाउस सबद गायन प्रतियोगिता आयोजित
गुहला-चीका दैनिक अमृतधारा, 5नवंबर ( वरुण वधावन)- डीएवी सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष समागम आयोजित करके प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना व उत्साह से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के चारों हाउस स्वामी दयानंद , महात्मा हंसराज, स्वामी विवेकानंद व स्वामी विरजानंद हाउस के बीच सबद गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस दौरान कार्यक्रम के आरंभ में विशेष तौर पर पहुँची कैथल कलस्टर हैड प्रिंसिपल अंजू गंभीर व स्कूल प्रिंसीपल संध्या बठला ने दीप प्रज्ज्वलन करके श्री गुरु नानक देव को नमन किया I इस दौरान कार्यक्रम को संबोधन करते हुए प्रिंसिपल संध्या बठला ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने इस सृष्टि की मानवता को आपसी भाईचारे से रहते हुए- नाम जपने, बाँट कर खाने और किरत करने का जो उपदेश दिया ,उनकी इन शिक्षाओं को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए I इस दौरान सबद गायन गायन प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने सबद -‘जिस के सिर ऊपर तू स्वामी, सतगुरु नानक प्रगटिया, तेरियां तू ही जाने एक ओंकार नानक, सब ते बड़ा सतगुरु नानक आदि सबद प्रस्तुत करके कार्यक्रम के माहौल को गुरबाणी के रस से भाव विभोर कर दिया I इस दौरान बच्चों ने ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन की महानता को स्पष्ट करते हुए कविशरी ,कविता व भाषण आदि की प्रस्तुति दी गई I इस इंटर हाउस सबद गायन प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद हाउस ने प्रथम स्थान महात्मा हंसराज हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया I कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद बांटा गया I इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापगण उपस्थित थे I
फोटो कैप्शन :
डीएवी स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम में सबद गायन की प्रस्तुति देते हुए बच्चे I

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts