पंजाबी महासभा ग्लोबल ट्रस्ट (पंजीकृत)

दिनांक : 11 नवम्बर 2025

दिल्ली के लाल किला मैदान, गौरीशंकर मंदिर के समीप हुए भयानक बम विस्फोट की पंजाबी महासभा ग्लोबल ट्रस्ट (Registered), गम्भीरता से निन्दा करती है। यह एक अत्यंत दुखद व जघन्य कृत्य है, और हम सरकार तथा संबंधित अधिकारियों से दृढ़ अनुरोध करते हैं कि दोषियों की पहचान कर उन्हें शीघ्रतम एवं कठोर दंड दिया जाए, ताकि आम नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हमें पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार, हमारे माननीय प्रधानमंत्री और सुरक्षा संस्थाएँ इस कायरतापूर्ण अपराध के विरुद्ध मुहतोड़ तथा प्रभावी कार्रवाई करेंगी और जिम्मेदारों को कठोरतम सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।पंजाबी महासभा ग्लोबल ट्रस्ट सदैव सरकार और प्रशासन के साथ खड़ा है तथा सरकार द्वारा जारी निर्देशों का संस्थागत रूप से पूर्ण पालन करेगा।

हम इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोक- ग्रस्त परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो और प्रभावित परिवारों को यह गहन दुख सहने की शक्ति मिले।

ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

सादर,
अरुण पोपली
चेयरमैन,
पंजाबी महासभा ग्लोबल ट्रस्ट (पंजीकृत)

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts