मथुरा। आपको बता दें कि भारत देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए, ब्रज चौरासी कोसी से मांस अण्डा शराब गांजा मुक्त करने के लिए दिल्ली से सात नवम्बर को सनातन हिन्दू राष्ट्र पैदल यात्रा शुरू हुई है इसमें सम्पूर्ण भारत देश के संत समाज, किन्नर समाज, आदि वासी सम्मान और सच्चे सनातनी हिन्दू नर नारी शक्ति साथ में निकले हैं तथा सम्पूर्ण भारत देश के हिन्दू समाज के अनगिनत संगठन, संस्था, ट्रस्ट, समिति आदि का समर्थन मिल रहा है और दो करोड़ लोगों का अनुमान लगाया जा रहा है ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि साथ रहे और पैदल यात्रा को पुर्ण करने के लिए चौबीसों घंटे साथ रहे।आज हरियाणा प्रदेश की सीमा से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। तथा ब्रजवासियों में हर्ष उल्लास है। गौ पुत्र धर्म दास महाराज भी जगह जगह जाकर सभी देवी-देवताओं से अर्जी लगा रहे हैं कि गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो और मेरा एक संकल्प पूरा हो जाऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts