कालका रंजनाशुक्ला अमृतधारा:-रंजीत उप्पल बोले—बिहार ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में दिया ऐतिहासिक जनादेशभाजपा वरिष्ठ नेता एवं अध्यक्ष भारतीय विकास परिषद, कालका शाखा,रंजीत उप्पल अपने बयान जारी करते हुए कहां की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐतिहासिक नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासवादी नीतियों, सुशासन मॉडल और उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर पूरी मुहर लगा दी है। एनडीए की यह प्रचंड जीत न केवल राजनीतिक विजय है, बल्कि यह जनता के विश्वास और राष्ट्र की प्रगति की विचारधारा की बड़ी जीत है। पिछले 10–11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण योजनाएँ, महिलाओं के लिए सुरक्षा व सशक्तिकरण कार्यक्रम, युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ी, मजबूत विदेश नीति और पारदर्शी शासन—इन सभी ने जनता के मन में सकारात्मक बदलाव का भरोसा कायम किया। आज बिहार की जनता ने अपने मतों के माध्यम से इन नीतियों का समर्थन करते हुए यह प्रदर्शित किया कि देश को आगे बढ़ाने वाले नेतृत्व के साथ वे मजबूती से खड़ी हैं।बिहार में एनडीए के पक्ष में आए अभूतपूर्व समर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता नकारात्मक राजनीति और भ्रम फैलाने वाली ताकतों को नकार चुकी है। लोगों ने स्थिरता, विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उप्पल ने कहा कि मैं बिहार के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करते हुए विकास की राह को चुना। मैं एनडीए के सभी सहयोगी दलों और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई देता हूँ, जिन्होंने समर्पण, निष्ठा और अनुशासन के साथ जमीनी स्तर पर मजबूत भूमिका निभाई।माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता ने भी इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा है।यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को और मजबूत करता है। आने वाले वर्षों में बिहार और पूरा देश विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छूएगा।
Check latest article from this author !
news
June 30, 2026
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného
July 3, 2026
Una notte in tasca: il cinema delle
July 2, 2026
news
June 30, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

