

आरोग्य विद्यान इंस्टीट्यूट मोहाली द्वारा नेचुरोपैथी दिवस आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व प्रसिद्ध डॉ राजीव कपिला जी ने दीप प्रज्वलित किया। इंस्टीट्यूट संचालक डॉ डोगरा जी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि वह विगत कई वर्षों से लोगों को नेचुरोपैथी के लिए प्रेरित कर रहें हैं ताकि लोग बिना दवाइयों के स्वस्थ रह सकें। डॉ राकेश शर्मा ने कहा कि वह कई वर्षों से सूखना लेक पर सुबह योग करते हैं और पूरा दिन ऊर्जावान रहते हैं। संचालक डोगरा जी ने खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल का धन्यवाद किया और आए हुए विद्यार्थियों एवम मेहमानों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद किया।



