दैनिक अमृत धारा करनाल s k girdhar।
.
हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शुत्रजीत कपूर की जगह कार्यभार संभालने वाले ओपी सिंह के काम और बयान कुछ ही समय में खूब चर्चा में आ गए हैं।
अपराधियों को चेतावनी देने की बात हो या पुलिस कर्मियों को काम में दक्षता लाने की, ओपी सिंह बेबाक हैं। वह दो टूक कहते हैं कि विभाग में शिकायत निस्तारण के नाम पर जलेबियां तलने वालों का दौर खत्म, अब नतीजे जमीन पर दिखने चाहिए। गैंगस्टर, नशा तस्कर और साइबर ठग कायर और गद्दार हैं, अब कोई नहीं बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts