दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र (s k girdhar)राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल आज पानीपत टोल प्लाजा के पास सत्संग घर में दर्शन देंगे।
पानीपत, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों के उत्तराधिकारी और नए आध्यात्मिक गुरु हजूर जसदीप सिंह गिल आज सोमवार को हरियाणा की जी टी रोड बेल्ट सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के सत्संग घरों का दौरा कर संगत को दर्शन देंगे।
नए डेरा प्रमुख की घोषणा होने के बाद उनका जी टी रोड बेल्ट का यह पहला कार्यक्रम है ।रविवार को दिल्ली में सत्संग करने के बाद उनका हरियाणा का कार्यक्रम बना है ।राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेट्री गुरमिंदर सिंह की ओर से औपचारिक सूचना प्राप्त होने के बाद स्टेट सेक्रेट्री मुकेश तलवार ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला के एरिया सेक्रेट्री से संपर्क कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
सुबह 9 बजे सोनीपत और दस बजे पानीपत का संगत दर्शन का कार्यक्रम हैं।
पानीपत में एरिया सेक्रेट्री शाम नन्दवानी ने सेवादाररो की मीटिंग लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और पंडाल में संगत के बैठने को लेकर चर्चा की।
पानीपत टोल प्लाजा के पास सत्संग घर में तीस से चालीस हज़ार संगत के आने का अनुमान है।
amritdharanews.com



