सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने राष्ट्रीय विद्या समिति -आरकेएसडी कॉलेज और जैड-किंग ट्रस्ट के साथ एमओयू साइन किया

कैथल: 25 नवम्बर। दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र s k girdhar
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के आधुनिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने सांसद नवीन जिन्दल की उपस्थिति में राष्ट्रीय विद्या समिति-आरकेएसडी कॉलेज, कैथल और जैड-किंग एजुकेशनल ट्रस्ट, कैथल के साथ एक एमओयू साइन किया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि हम कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। उन्नत स्किल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के संगम से हम युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार की दुनिया में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। यह पहल युवाओं को आत्मविश्वास और क्षमता प्रदान करके भारत के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगी।
यह साझेदारी नवीन जिन्दल फाउंडेशन की पहल पर की गई है, जिसका लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप उन्नत कौशल प्रदान करना है।
इस समझौते के तहत आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में ‘आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। यह अत्याधुनिक स्किल सेंटर युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और डिजिटल कौशल से संबंधित वैश्विक मानकों वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ेगा। इसके साथ ही करियर काउंसलिंग, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार व उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
दूसरी ओर जैड-किंग एजुकेशनल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र स्थित ‘कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में उन्नत शिक्षण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा, जहां डिजिटल लिटरेसी, स्किल-बिल्डिंग मॉड्यूल, हाई-ग्रोथ सेक्टरों के लिए उन्नत प्रशिक्षण और संरचित मेंटरशिप कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार व उद्यमिता के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट से डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवाओं को वैश्विक अवसरों के अनुरूप कौशल शिक्षा प्रदान करने की है। इससे हरियाणा, विशेषकर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र, को भविष्य की उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिभा और कौशल का केंद्र बनाया जा सकता है।
हमारे प्रयास आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर और कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने और युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्टार्टअप अवसर उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगी।
उल्लेखनीय है कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन के इन प्रयासों से न केवल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में भी बड़ा योगदान मिलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या समिति, आरकेएसडी संस्थाओं से अश्विनी शोरेवाला, नवनीत गोयल एडवोकेट, पंकज बंसल, श्याम बंसल, साकेत मंगल एडवोकेट, जैड किंग एजुकेशनल ट्रस्ट से डा. बलविंद्र ढुल, नरेश राविश, पंकज आत्रेय, अरमान ढुल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts