भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खंड व्यासपुर में खंड स्तरीय खेलों के तीसरे दिन समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।संसद खेल प्रतियोगिता के समापन पर उसमें 792 खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिताओं के बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं इससे छिपी हुई बहुत सी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर प्राप्त हो रहा है।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में है सांसद खेल प्रतियोगिताएं हो रहे हैं जिसमें खंड जिसमें विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें हरियाणा सरकार खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को नगद पुरस्कार एवं सरकारी नौकरियों से भी सम्मानित कर रही है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 792 विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो कि क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी ध्यान लगाने से बच्चों का नशे जैसी बुरी बीमारियों से भी ध्यान हटेगा और वह दूसरों के लिए एक अच्छा उदाहरण साबित होंगे।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी व्यासपुर नरेश पाल ,खेलों के जिला संयोजक गोपाल सिंह , भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts