दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली/चण्डीगढ़ : स्वरा संगम एंटरटेनर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में अपने प्रमुख संगीत कार्यक्रम साज़ और आवाज़- एक शाम संगीत प्रशंसकों के नाम का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे शुरू होगा। भारत के महान संगीत उस्तादों को एक सिम्फोनिक श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित इस शाम में भारतीय कला के स्वर्णिम युग को समर्पित एक पूर्ण लाइव ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अमिताभ सेनगुप्ता और सचिव राजीव मेनन ने कहा कि इस कार्यक्रम को हमारी सांस्कृतिक विरासत को परिभाषित करने वाले प्रतीकों के प्रति एक भावभीनी श्रद्धांजलि हैं, और ये दर्शकों के लिए एक गहन श्रवण अनुभव साबित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केकेजे के एमडी वरुण जैन और सोनी टीवी के सुपरस्टार सिंगर सीज़न 2 की प्रतिभाशाली युवा गायिका, सेलिब्रिटी अतिथि सुश्री सायशा गुप्ता उपस्थित रहेंगी।उन्होंने बताया कि प्रतिभागी आमोद पैराडाइज अनप्लग्ड द्वारा प्रायोजित हॉलिडे पैकेज के साथ-साथ अन्य रोमांचक पुरस्कारों के साथ एक लकी ड्रॉ में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts