अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। बैदेही वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘स्वर्ण कर्मयोगी सम्मान समारोह 2025 – सीज़न 5 में पुलिस दम्पत्ति अनूप मिश्र अपूर्व ( प्रभारी – पुलिस कंट्रोल रूम ) और उनकी धर्म पत्नी सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा व उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन फ़ाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ० रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी अमीनाबाद कोतवाली सुनील आजाद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, सुरक्षा और जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और सामाजिक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था। सम्मान ग्रहण करते हुए अनूप मिश्र अपूर्व और रीना पाण्डेय ने कहा कि— “उन्नाव के शिक्षक एवं समाजसेवी प्रदीप कुमार वर्मा के साथ मिलकर शुरू किया गया ‘ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव’ अभियान आज ‘ग्रीन एंड क्लीन यूपी’ के रूप में पूरे प्रदेश में नई पहचान बना चुका है। प्रदेशभर के हजारों शिक्षक अपने विद्यालयों और गांवों को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह हम सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।” उनकी इस प्रतिबद्धता की कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सराहना की और इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया। पी.एस .पी .एस .ए के जिला महामंत्री एवं मांडलिक मंत्री तथा ग्रीन एंड क्लीन यूपी के मुख्य सह संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा ने अनूप मिश्र को बधाई देते हुए कहा— “समाज में बदलाव वही ला सकता है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा और जनहित के लिए कार्य करे। अनूप मिश्र अपूर्व जी का यह सम्मान सामाजिक कार्यों के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का परिचायक है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारे संयुक्त प्रयास आज एक जनांदोलन का रूप ले चुके हैं। मैं उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”
अध्यक्ष डॉ. रूबी राज सिन्हा ने कहा कि समाज की सुरक्षा और सेवा में जुटे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इस पहल को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts