करनाल।
दैनिक अमृत धारा ( सुनील शर्मा) टीम ने भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सभी को समरसता का संदेश दिया। सेवादल की टीम ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि डा. अंंबेडकर द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. भीमराव आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। आम लोगों में धारणा बनी हुई है कि डा. अंबेडकर केवल दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे, जोकि गलत है। प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नु व प्रदेश सचिव गुरविंद्र कौर ने कहा देश की आजादी के लिए जब हर वर्ग संघर्ष कर रहा था तो अंग्रेजों ने डा. अंबेडकर को अलग देश देने की पेशकश की थी। जिसे उन्होंने ठुकराते हुए कहा था कि वे भारत माता के सिपाही हंै और देश के टुकड़े किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष हरदीप कौर, महिला प्रदेश सचिव सुनीता रानी, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, मीडिया कोर्डिनेटर जयनारायण, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नु, महिला प्रदेश सचिव गुरविंद्र कौर, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह, जिला उपप्रधान वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, प्रवीण पुनिया, नितिन कुमार व रणधीर नरवाल आदि मौजूद रहे।



